महाराष्ट्र

मुंबई में इमारत के एक हिस्से में लगी आग, कोई घायल नहीं

38views

मुंबई के पूर्वी कुर्ला इलाके में स्थित 16 मंजिला एक आवासीय इमारत के विद्युत वाहिका (डक्ट) में शनिवार दोपहर मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
नगर निगम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि नेहरू नगर स्थित सवेरा हाइट्स की चौथी मंजिल पर विद्युत वाहिका में अपराह्न करीब ढाई बजे आग लगी थी।

इसमें बताया गया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।
विज्ञप्ति में बताया गया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

khabarbash.com
ख़बर बाश (khabarbash.com)          ⚡  नवीनतम हिंदी समाचार, रखे आपको ख़बरदार     ⚡         ⚠   डिस्क्लेमर: ख़बरबाश ने यहाँ प्रकाशित किसी भी ख़बर को संपादित नहीं किया है। ख़बरें विभिन्न समाचार एजेंसियों की फीड से प्रकाशित की गयी हैं।
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट क्या होता है Parrot Fever (psittacosis)? आकाश दीप का जलवा : पहले टेस्ट मैच में रचा इतिहास मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर Remembering Ameen Sayani : The Iconic Voice of Indian Radio मालदीव की संसद में सांसद एक-दूसरे से भिड़ गए