बिहार

बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, पटना के ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी स्कूल बंद

34views

बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी विद्यालयों को 21 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पटना जिले के आठ प्रखंडो में कुल 76 सरकारी स्कूल 21 सितंबर तक बंद रहेंगे। गंगा नदी का जलस्तर कुछ जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।”

बिहार सरकार ने हाल ही में जिलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर विद्यालयों को बंद करने के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, “गंगा नदी पटना के गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 मीटर (बुधवार सुबह 6 बजे तक) से ऊपर बह रही थी। इसी तरह हाथीदह और दीघा घाट पर गंगा नदी क्रमशः 41.76 मीटर और 50.45 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

khabarbash.com
ख़बर बाश (khabarbash.com)          ⚡  नवीनतम हिंदी समाचार, रखे आपको ख़बरदार     ⚡         ⚠   डिस्क्लेमर: ख़बरबाश ने यहाँ प्रकाशित किसी भी ख़बर को संपादित नहीं किया है। ख़बरें विभिन्न समाचार एजेंसियों की फीड से प्रकाशित की गयी हैं।
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट क्या होता है Parrot Fever (psittacosis)? आकाश दीप का जलवा : पहले टेस्ट मैच में रचा इतिहास मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर Remembering Ameen Sayani : The Iconic Voice of Indian Radio मालदीव की संसद में सांसद एक-दूसरे से भिड़ गए