दिल्ली

दिल्ली के मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए आप ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

52views

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों को रेखांकित करने के लिए रविवार को आपका विधायक, आपके द्वार अभियान की शुरुआत की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने यह जनसंपर्क अभियान शुरू किया है जिसका लक्ष्य एक महीने के भीतर सभी 2,800 जोन में मतदाताओं से सीधे संपर्क करना है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने अभियान के लक्ष्यों को रेखांकित किया। इस अभियान के तहत, आप ने पहले दिन शालीमार बाग, बवाना, पालम, महरौली, सुल्तानपुरी, बृजवासन, कोंडली, विकासपुरी, मादीपुर, तिमारपुर, तिमारपुर जोन में बैठकें कीं।
पांडेय ने कहा कि अब तक दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 65 में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

khabarbash.com
ख़बर बाश (khabarbash.com)          ⚡  नवीनतम हिंदी समाचार, रखे आपको ख़बरदार     ⚡         ⚠   डिस्क्लेमर: ख़बरबाश ने यहाँ प्रकाशित किसी भी ख़बर को संपादित नहीं किया है। ख़बरें विभिन्न समाचार एजेंसियों की फीड से प्रकाशित की गयी हैं।
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट
Xiaomi ने भारत में 10 साल पूरे किए! लीची : स्वाद और स्वास्थ्य का संगम धरती के करीब आ रहा क्षुद्रग्रह: 2011 UL21 सुबह उठने के बाद कितने गिलास पानी पीना चाहिए? आर अश्विन का 100वां टेस्ट क्या होता है Parrot Fever (psittacosis)? आकाश दीप का जलवा : पहले टेस्ट मैच में रचा इतिहास मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर Remembering Ameen Sayani : The Iconic Voice of Indian Radio मालदीव की संसद में सांसद एक-दूसरे से भिड़ गए